औद्योगिक विकास एवं आर्थिक विकास के आयाम गढ़ रहा है उत्तर प्रदेशः नन्दी
औद्योगिक विकास एवं आर्थिक विकास के आयाम गढ़ रहा है उत्तर प्रदेशः नन्दी
उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार पर पूछे गए सवाल तो मंत्री नन्दी ने दिया जवाब,जनवरी 2023 से सितम्बर के बीच 6,29,324 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का हुआ रजिस्ट्रेशन, 38,91,,062 रोजगार का हुआ सृजन,वर्ष 2022-23 में एमओयू के माध्यम से 269 इकाईयों में 47,916 लोगों को प्रदान किए गए रोजगार के अवसर,2018 में आयोजित इन्वेस्टर समिट के बाद हुए निवेश का ब्यौरा भी पटल के सामने रखा,विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव व आशुतोष सिन्हा ने किया था सवाल
विधानमंडल के चार दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सत्र की कार्रवाई में सम्मिलित होते हुए विधान परिषद सदस्य डा. मान सिंह यादव एवं आशुतोष सिन्हा द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्नों का जवाब दिया। मंत्री नन्दी...









