सीआरपीएफ एवं प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में करेली के पार्कों में चला स्वच्छता अभियान
सीआरपीएफ एवं प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में करेली के पार्कों में चला स्वच्छता अभियान
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है
प्रयागराज। महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था। इस स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आज रविवार एक अक्टूबर को सीआरपीएफ 95 बटालियन एवं प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में करेली ई ब्लॉक स्थित पार्कों में असिस्टेंट कमांडेंट शिव मोहन दीक्षित एवं प्रबंधक फरहान आलम के निर्देश में सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर पार्कों में साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को अपने आसपास साफ सुथरा रखने के लिए आवाहन किया गया।
स्वच्छता अभियान में तहसीलदार न्यायिक अनंत राम अग्रवाल, कौ...









