अखिल भारतीय मालवीय सभा ने मनाया अमर शहीद रमेश दत्त मालवीय का शहीदी दिवस
अखिल भारतीय मालवीय सभा ने मनाया अमर शहीद रमेश दत्त मालवीय का शहीदी दिवस
आज दिनांक 12.अगस्त 2023 को अखिल भारतीय मालवीय सभा के तत्वावधान में अमर शहीद रमेश दत्त मालवीय का 81वाँ शहीदी दिवस इनके शहीद स्थल लोकनाथ चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज स्थल पर मनाया गया।
इस अवसर पर स्वर्गीय रमेश दत्त मालवीय के चित्र पर उपस्थित जनों ने पुष्पपांजलि अर्पित की गई । इस दौरान अखिल भारतीय मालवीय सभा के प्रिंट मीडिया प्रभारी श्री गोपाल जी मालवीय ने श्री रमेश दत्त मालवीय के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि, प्रयागराज के लोकनाथ मोहल्ले में रहने वाले रमेश दत्त मालवीय जब बच्चों की उम्र स्कूल जाने और खेलने की होती है, महज 14 साल की छोटी सी उम्र में देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। ज्ञात हो कि, 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन' के तहत प्रयागराज में 12 अगस्त 1942 की दोपहर में लोकनाथ मोहल्ले स...









