कांवरियों के बीच योगी,मोदी और बाबा के बुल्डोजर का क्रेज
कांवरियों के बीच योगी,मोदी और बाबा के बुल्डोजर का क्रेज
रिपोर्ट-आलोक मालवीय
देवो के देव महादेव का अति प्रिय महीना सावान और पूजा पाठ और अनुष्ठान के लिए हिन्दू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण सावान महीना शुरू हो गया है।शिव भक्तों के लिए ये सावन का महीना बड़ा ही महत्वपूर्ण है।इस वर्ष 59 दिनों का सावनोत्सवन मनाया जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में कांवरियों में बाबा के बुलडोजर का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है।बाबा के साथ PM मोदी और योगी की डिजाइन बनी टीशर्ट की धूम है।कांवर यात्रा के लिए निकल रहे कांवरिये योगी मोदी और बुल्डोजर की टीशर्ट पहनकर बाबा की नगरी काशी और देवधर के लिए जा रहे हैं। पहले कांवरिये कांवर यात्रा करने वाले पहले भगवा रंग का कपड़ा पहन कर यात्रा पर निकलते थे लेकिन तीर्थराज प्रयागराज में इस बार PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ और उनके बुलडोजर का जादू शिव भक्तों पर सर चढ़कर बोल रहा है CM योगी...









