“प्रयागराज कल्चरल एंड हेरीटेज वॉक शुरू हुआ,महाऋषि भरद्वाज के गुरुकुल से हुई शुरुआत
"प्रयागराज कल्चरल एंड हेरीटेज वॉक शुरू हुआ,महाऋषि भरद्वाज के गुरुकुल से हुई शुरुआत
प्रयागराज ।प्रयागराज सनातन धर्म के लिए दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्थान है। यहां पर मानव जीवन की कला विकसित की गई ।प्रयागराज तीर्थ क्षेत्र है यहां पर गुरुकुल में विद्या अध्ययन किया जाता रहा। तीर्थों में सर्वश्रेष्ठ स्थान है ।यह व्यक्ति के मुक्ति का द्वार है। ऋषि मुनि ने तरह-तरह के अविष्कार करके हमारी दुनिया आसान की है। इन्हीं में से एक महर्षि भरद्वाज के गुरुकुल स्थान पर आज "प्रयागराज जानो" शुरुआत हो रही है।
"प्रयागराज कल्चरल एंड हेरीटेज वॉक शुरू हुआ है जो आने वाले दिनों में प्रयागराज की महिमा का एक वैचारिक केंद्र होगा।
उक्त बातें प्रोफ़ेसर के वी पांडे पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा पूर्व कुलपति ने भारत भाग्य विधाता प्रयागराज विद्युत परिषद व अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहीं।
उन...









