त्रि-दीवसीय भाषा संसद में 11 प्रस्ताव पारित हुुये,सभी राजभाषा संबंधी संस्थाएं अगर मिलकर आन्दोलन चलाएं तो हिन्दी अपना उचित स्थान पा सकती है – डाॅ. कन्हैया सिंह
त्रि-दीवसीय भाषा संसद में 11 प्रस्ताव पारित हुुये,सभी राजभाषा संबंधी संस्थाएं अगर मिलकर आन्दोलन चलाएं तो हिन्दी अपना उचित स्थान पा सकती है - डाॅ. कन्हैया सिंह
बहुभाषिकता हमारी कमजोरी नहीं हमारी ताकत है - डाॅ. बहादुर सिंह परमार,हिन्दी को भारतीय भाषाओं का सेतु बनने की जरूरत है- प्रो. संजीव दुबे,
हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0 प्र0, प्रयागराज एवं नया परिमल, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में त्रि-दिवसीय ‘भाषा संसद’ के तृतीय दिवस दिनांक 24 जुलाई 2023 को दो सत्रों में ‘भाषा संसद’ का आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडेमी स्थित गाँधी सभागार में किया गया। प्रथम सत्र का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में एकेडेमी के सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शाॅल देकर किया। प्रथम सत्र में ‘भाषा संसद (...









