व्यापारियों ने GST संशोधन सहित 2 माह तक भौतिक सत्यापन का किया विरोध
व्यापारियों ने GST संशोधन सहित 2 माह तक भौतिक सत्यापन का किया विरोध
प्रयागराज जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने जीएसटी संशोधन सहित 2 माह तक भौतिक सत्यापन का व्यापक विरोध,उठाये महत्वपूर्ण सवाल, प्रयागराज जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता/मुख्य वक्ता संरक्षक एवं अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया रहे संचालन एवं व्यवस्थापक जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा ने बताया कि कर्नाटक सहित उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव के ठीक बाद केंद्रीय स्तर पर जीएसटी विभाग द्वारा विभिन्न संशोधन के माध्यम से आम और छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कि भ्रष्ट अधिकारियों की चौथ वसूली और अधिकारी राज की बढ़ोतरी, व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण के सिवा कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है संगो...









