Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

अपराध

राज्यपाल ने फर्जी गैंग रेप मुकदमे की जाँच उच्चस्तरीय टीम गठित कर कराये जाने का दिया निर्देश 

अपराध
राज्यपाल ने फर्जी गैंग रेप मुकदमे की जाँच उच्चस्तरीय टीम गठित कर कराये जाने का दिया निर्देश  लखनऊ बिशप डायोसिस ऑफ लखनऊ मोरिस एडगर दान एवं उनके बेटे एलन दान तथा राकेश चत्रि सचिव, डायोसेसन एजुकेशन बोर्ड एवं तलाकशुदा पूर्व पति विशाल नोबेल सिंह पर बर्खास्त हेड मिस्ट्रेस प्रियदर्शनी द्वारा गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराये जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये महामहिम राज्यपाल उ०प्र० ने उच्च स्तरीय टीम गठित करके कराये जाने का निर्देश पुलिस आयुक्त प्रयागराज को दिया है। बिशप दान के अनुसार एक प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर प्रकरण की जाँच उच्च स्तर से कराये जाने की माँग की थी। उक्त फर्जी गैंगरेप का मुकदमा ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से किया गया इसमें एक गिरोह सक्रिय रूप से रविनंदन यादव के रूप कार्य कर रहा है जो लोगों से धन उगाही करता है। बिशप दान ने बताया कि महामहीम राज्यपाल के सचिव ने उक्त स...
ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का लगाया आरोप

ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का लगाया आरोप

अपराध
ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का लगाया आरोप प्रयागराज। ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ब्रोकर और कुछ लोग मिलकर उनकी कंपनी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी वर्तमान में देशभर में लगभग 40 परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश प्रमुख हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ किसानों द्वारा कंपनी के खिलाफ वीडियो जारी किए गए, जिनमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उमाकांत कुशवाहा ने कहा कि कंपनी द्वारा भूमि खरीद का भुगतान संबंधित किसानों को चेक के माध्यम से किया गया था और इसके दस...
नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख ने बिजली कर्मियों को दीं मां बहन की बद्दी गालियां

नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख ने बिजली कर्मियों को दीं मां बहन की बद्दी गालियां

अपराध
नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख ने बिजली कर्मियों को दीं मां बहन की बद्दी गालियां   प्रमोद कुमार सिन्हा जेई चन्द्रप्रकाश सिंह ब्लाक प्रमुख नरायनपुर मिर्जापुर के नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश ने बिजली कर्मियों को फोन पर कथित तौर पर गालियां दीं और धमकी दी। यह घटना बुधवार को तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली की खंभे गिरी हुई थी जिससे बिजली बहाली के काम के दौरान हुई। शनिवार के दिन ब्लॉक प्रमुख अपने भट्ठे के लिए बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता देने का दबाव बना रहे थे। इस घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बिजली कर्मचारी रात 12 से 1 बजे तक गिरे हुए खंभों को ठीक कर रहे थे ताकि जनता को जल्द सुविधा मिल सके। उन्हें काम में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश का फोन आया।फोन पर उन्होंने कथित तौर पर बिजली कर्मियों को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालि...

RPF की त्वरित कार्यवाही, CCTV निगरानी एवं सघन चेकिंग के दौरान कानपुर से लापता 04 नाबालिग बच्चियों को सकुशल किया बरामद 

अपराध
 RPF की त्वरित कार्यवाही, CCTV निगरानी एवं सघन चेकिंग के दौरान कानपुर से लापता 04 नाबालिग बच्चियों को सकुशल किया बरामद    प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा अपराध संख्या 85/26 धारा 137(2) BNS थाना जाजमऊ जनपद कानपुर नगर से संबंधित 04 नाबालिग बच्चियां लापता हैं। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक अमित कुमार मीणा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे स्टेशन प्रयागराज पर RPF स्टाफ को सतर्क कर बच्चियों के फोटो प्राप्त कराए गए तथा स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। CCTV फुटेज की सतर्क मॉनिटरिंग एवं प्लेटफार्म क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान के दौरान 04 बच्चियां प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर घूमती हुई दिखाई दीं। सूचना पर निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज हमराह स्...
RPF प्रयागराज का ‘ऑपरेशन सतर्क’ लाया रंग: 53 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अमित मीणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

RPF प्रयागराज का ‘ऑपरेशन सतर्क’ लाया रंग: 53 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अमित मीणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

अपराध
RPF प्रयागराज का 'ऑपरेशन सतर्क' लाया रंग: 53 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अमित मीणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई प्रयागराज। रेलवे को अपराध मुक्त बनाने के लिए RPF प्रयागराज लगातार सख्त कदम उठा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व और इंस्पेक्टर अमित कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन सतर्क" के तहत RPF टीम ने प्रयागराज जंक्शन पर बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 16 मई 2026 को उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा एवं सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार सिंह की टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आर.ई. रेस्ट हाउस के पास गेट संख्या-06 के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित पुत्र अच्छेवर चौहान, निवासी मरुहना, थाना देहात कोतवाली, मिर्जापुर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से किंगफिशर अल्...
14 साल से न्याय की तलाश में भटक रहा परिवार   फ्री होल्ड प्लॉट पर कब्जे का आरोप

14 साल से न्याय की तलाश में भटक रहा परिवार फ्री होल्ड प्लॉट पर कब्जे का आरोप

अपराध
14 साल से न्याय की तलाश में भटक रहा परिवार फ्री होल्ड प्लॉट पर कब्जे का आरोप प्रयागराज। प्रदेश सरकार जहां एक ओर भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जार्ज टाउन थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र नाथ सिंह और उनकी पत्नी जानकी देवी पिछले 14 वर्षों से अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा पाने के लिए सरकारी दफ्तरों और मुख्यमंत्री पोर्टल के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा रखी। जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी पत्नी के नाम 200 गज का फ्री होल्ड प्लॉट रजिस्ट्री कराया था। आरोप है कि उसी दौरान एक दबंग व्यक्ति ने दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा कर लिय...
अधिवक्ता नूर आलम का सनसनीखेज दावा, ‘पल्लवी सिंह करती है हनी ट्रैप, AK-47 के साथ फोटो वायरल’, 14 मुकदमे और करोड़ों की उगाही का आरोप

अधिवक्ता नूर आलम का सनसनीखेज दावा, ‘पल्लवी सिंह करती है हनी ट्रैप, AK-47 के साथ फोटो वायरल’, 14 मुकदमे और करोड़ों की उगाही का आरोप

अपराध
 अधिवक्ता नूर आलम का सनसनीखेज दावा, 'पल्लवी सिंह करती है हनी ट्रैप, AK-47 के साथ फोटो वायरल', 14 मुकदमे और करोड़ों की उगाही का आरोप   प्रयागराज में एक प्रेस वार्ता के दौरान हाई कोर्ट अधिवक्ता नूर आलम ने पल्लवी सिंह नाम की महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने दावा किया कि महिला अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर सक्रिय है और हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग कर करोड़ों की उगाही कर चुकी है। अधिवक्ता के अनुसार महिला का असली नाम पल्लवी सिंह है, लेकिन वह चीकू सिंह, साक्षी सिंह, प्रीति सिंह और स्वीटी तिवारी जैसे नामों से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। प्रेस वार्ता में अधिवक्ता ने कुछ तस्वीरें दिखाई जिनमें महिला अवैध तमंचा और AK-47 जैसे हथियारों के साथ नजर आ रही है। ये फोटो अब वायरल हो रही हैं। आरोप है कि महिला के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2021 में दीपक पासी नाम के व्यक्ति प...

सरकारी डॉक्टर और अन्य सहयोगियों के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

अपराध
 सरकारी डॉक्टर और अन्य सहयोगियों के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज ​प्रयागराज सिविल लाइन्स पुलिस ने एक निजी अस्पताल के निदेशक की शिकायत पर सरकारी डॉक्टर, उनकी पत्नी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. ​मामले का विवरण: एक्युरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष कुमार केसरी ने आरोप लगाया है कि स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह और उनकी पत्नी इलाक्षी शुक्ला उन पर पिछले कई दिनों से अनुचित दबाव बना रहे थे. ​मुख्य आरोप: ​अवैध प्रैक्टिस का दबाव: वादी के अनुसार, इलाक्षी शुक्ला अपने पति डॉ. संतोष सिंह को निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करने की अनुमति देने के लिए दबाव बना रही थीं, जिसे डॉ. केसरी ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था. ​झूठी शिकायत की धमकी: अस्पताल की एक स्टाफ नर्स (आरा...
Operation ‘WILEP’ के तहत RPF व GRP ने संयुक्त कार्रवाई में दुर्लभ प्रजाति के सांपों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Operation ‘WILEP’ के तहत RPF व GRP ने संयुक्त कार्रवाई में दुर्लभ प्रजाति के सांपों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अपराध
Operation ‘WILEP’ के तहत RPF व GRP ने संयुक्त कार्रवाई में दुर्लभ प्रजाति के सांपों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार कुलदीप शुक्ला उजाला शिखर प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट प्रयागराज द्वारा ऑपरेशन ‘WILEP’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव (सांप) के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक विवेक कुमार, RPF पोस्ट प्रयागराज, हमराह स्टाफ एवं उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, GRP प्रयागराज द्वारा प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर गश्त के दौरान तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 04 अदद दुर्लभ प्रजाति के सांप बरामद हुए, जिनमें 02 ब्लैक कोबरा एवं 02 दोमुंहा सांप शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मोहित नाथ (जनपद रायबरेली), करन नाथ एवं आकेश नाथ (दोनों नि...
प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अपराध
प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार   रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला  प्रयागराज। प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना धूमनगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 704.88 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 97 हजार 600 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वर्कशॉप रोड, सुबेदारगंज स्टेशन के पीछे स्थित गली में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन पासी (27), राहुल कुमार (22) और नितेश कुमार (32) शामिल हैं, जो सभी धूमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इस मामले में थाना धूमनगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा (मु0अ0स...