महाप्रबंधक ने साप्ताहिक संरक्षा और समीक्षा बैठक आयोजित की
महाप्रबंधक ने साप्ताहिक संरक्षा और समीक्षा बैठक आयोजित की
महाप्रबंधक ने भारतीय रेल नवाचार नीति के तहत स्टार्ट अप को आकर्षित करने का दिया निर्देश
स्टार्टअप के साथ आने के लिए युवाओं को करें शामिल: महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्षता में आज आयोजित साप्ताहिक संरक्षा और समयपालन बैठक माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉंच किए गए “भारतीय रेलवे नवाचार नीति- रेलवे के लिए स्टार्टअप्स” के क्रियानवयन पर केंद्रित रही।
मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश देते हुए महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि संभावित स्टार्टअप की पहचान की जानी चाहिए और नीति को सभी हितधारकों विशेषकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए। श्री कुमार ने मंडल रेल प्रबंधकों को संभावित स्टार्टअप के साथ बैठकें आयोजित करने और उन्हें अपने विचारों के साथ आगे आने में सुवि...







