देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत- प्रोत तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ निकाली गई
देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत- प्रोत तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ निकाली गई
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इन्टर कॉलेज (हिन्दी माध्यम ) एवं आर्यकन्या इण्टर कॉलेज (अंग्रेजी माध्यम )मुठ्ठीगंज में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत- प्रोत तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षिकायें, शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेविकायें और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)के कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता के नारे के साथ तिरंगा यात्रा पूरी की। महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा का समापन समारोह कार्यक्रम भी मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल ने की। इस पावन अवसर पर शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जयसवाल जी ने कहा सभी धर्म से ऊपर उठकर इस आजादी के महोत्स...








