रानी रेवती देवी कॉलेज में छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती का गठन किया गया
रानी रेवती देवी कॉलेज में छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती का गठन किया गया
सत्यम पटेल छात्र संसद के एवं स्वाति सिंह कन्या भारती की प्रधानमंत्री तथा काजल बिंद शिशु भारती की अध्यक्ष चुनी गई
-प्रयागराज विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मार्गदर्शन में भाषण एवं वोटिंग के माध्यम से छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती का गठन किया गया l
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि पूरे विद्यालय से कुल 173 सांसद चुने गए जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करके छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारियों का चयन किया l छात्र संसद में प्रधानमंत्री के पद पर सत्यम पटेल, उप प्रधानमंत्री अनुराग यादव, अनुशासन प्रमुख उज्जवल पांडे एवं अखिलेश यादव तथा ...









