मुक्त विश्वविद्यालय ने लिया संविधान की प्रस्तावना का संकल्प
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
डॉ त्रिविक्रम ने दिया 'भारत: लोकतंत्र की जननी' पर व्याख्यान,
उ. प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह, सभी निदेशकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने संविधान की आत्मा के रूप में संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लिया।
विश्वविद्यालय के प्रदेश में स्थित सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर समाज विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान मे "भारत: लोकतंत्र की जननी" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ त्रिविक्रम तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ने इस विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत वास्तविक अर्थों में लोकतंत्र की जन्मस्थली रहा है। विश्व क...








