नागेश्वर राव के नैक का अध्यक्ष बनने से प्रयागराज का गौरव बड़ा- प्रोफेसर सत्यकाम
नागेश्वर राव के नैक का अध्यक्ष बनने से प्रयागराज का गौरव बड़ा- प्रोफेसर सत्यकाम
इग्नू और राजर्षि टंडन सहित देशभर के शिक्षाविदों में खुशी की लहर
प्रयागराज के धरतीपुत्र, देश के प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर नागेश्वर राव को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की कार्यकारी समिति नैक ईसी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर देशभर के शिक्षाविदों में खुशी की लहर है। देश के शिक्षाविदों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एक योग्य शिक्षाविद के हाथ में नैक की बागडोर आने से देश के शिक्षण संस्थानों का गुणवत्तापूर्ण विकास होगा। शिक्षा के विकास से ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति एवं प्रोफेसर नागेश्वर राव के साथ इग्नू में प्रतिकुलपति रहे प्रोफेसर सत्यकाम ने प...









