आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में नई पहल सिविल लाइंस में हुआ आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य शुभारंभ
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में नई पहल
सिविल लाइंस में हुआ आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य शुभारंभ
प्रयागराज। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा, एल-चिको रेस्टोरेंट के पीछे एक नए "IMC मेरा आयुर्वेदिक केंद्र" का भव्य शुभारंभ जॉइंट कमिश्नर प्रयागराज अच्छेलाल विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया साथ में केंद्र के प्रोप्राइटर डॉ. अजय शर्मा, एडवोकेट एवं कोहिनूर क्राउन प्रेसिडेंट स्टार उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में कंपनी से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्राउन प्रेसिडेंट स्टार डी.एन. सिंह , क्राउन प्रेसिडेंट स्टार राजेश गुप्ता, क्राउन प्रेसिडेंट स्टार, राम बाबू , क्राउन प्रेसिडेंट स्टार दर्शिका ग...






