पुराने दोस्त, सुनहरी यादें और आजीवन साथ का उत्सव वाराणसी में जुटा “100 पढ़ा ना एक प्रतापगढ़” परिवार, दो दिनों तक बिखरी मित्रता की रंगीन छटा
पुराने दोस्त, सुनहरी यादें और आजीवन साथ का उत्सव
वाराणसी में जुटा “100 पढ़ा ना एक प्रतापगढ़” परिवार, दो दिनों तक बिखरी मित्रता की रंगीन छटा
प्रयागराज।
कुछ रिश्ते समय के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि हर मुलाकात के साथ और गहरे होते जाते हैं। बचपन और युवावस्था की दोस्ती जब वर्षों बाद एक मंच पर लौटती है, तो बीते दिनों की यादें वर्तमान की खुशियों में बदल जाती हैं। ऐसी ही आत्मीयता, अपनत्व और मित्रता का अद्भुत संगम देखने को मिला वाराणसी में, जहाँ “100 पढ़ा ना एक प्रतापगढ़” परिवार का वार्षिक रियूनियन 2026 आयोजित किया गया।
मित्रता, विश्वास और पुराने रिश्तों को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से आयोजित यह दो दिवसीय आयोजन 8 एवं 9 अगस्त 2026 को वाराणसी के एक प्रमुख रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से जुड़े मित्र इस विशेष अवसर पर एक-दूसरे से मिलने के लिए वाराणसी पह...









