वीरांगना रानी दुर्गावती को किया गया नमन
वीरांगना रानी दुर्गावती को किया गया नमन
गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि रानी दुर्गावती को उनकी वीरता और साहस के लिए युगों तक याद किया जायेगा। अपने गोंडवाना राज्य की रक्षा के लिए उन्होंने वीरतापूर्वक मुगल आक्रमणकारियों से मुकाबला किया। मुगलों के सामने उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। रानी दुर्गावती ने नारी सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रानी दुर्गावती ने अपने समाज राज्य की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने मुगलों के सामने आत्मसमर्पण न करके खुद को अपने खंजर से अपने पेट में वार करके वीरगति को प्राप्त हुईं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आज की पीढ़ी को ऐसी महान वीरांगना ...








