निःशुल्क नेत्र शिविर में रोगियों को बांटी गई दवाइयां एवं चश्मा
निःशुल्क नेत्र शिविर में रोगियों को बांटी गई दवाइयां एवं चश्मा
- चैरिटेबल फाउंडेशन एवं रस्तोगी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम -
प्रयागराज। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा संगम मिश्र चैरिटेबल फाउंडेशन एवं रस्तोगी नर्सिंग होम जसरा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण दवा एवं चश्मा वितरण शिविर जसरा ब्लाक के सामने स्थित रस्तोगी नर्सिंग होम में आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं निदेशक मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान प्रोफेसर(डॉ) एसपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस नेत्र शिविर में हजारों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई एवं दवा तथा चश्मा वितरण का लाभ उठाया। वरिष्ठ सर्जन डॉ संतोष सिंह ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता, शिक्षाविद एवं समाजसेवी तथा भारतवर...









