योगासन के खिलाड़ियों को खेल कोटा में ‘सी’ ग्रेड की नौकरियां मिलेंगी
योगासन के खिलाड़ियों को खेल कोटा में ‘सी’ ग्रेड की नौकरियां मिलेंगी
"योगासन" को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता देने और समूह 'सी' पदों में शामिल करने से अब योगासन के खिलाड़ियों को खेल कोटा में ‘सी’ ग्रेड की नौकरियां भी मिलेंगी। इसके लिए हम केंद्र सरकार एवं मान्यवर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का और पूज्य स्वामी रामदेव जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं, जो की वर्ल्ड योगासन के अध्यक्ष हैं।
माननीय महासचिव डॉ. जयदीप आर्य जी ने इस खुशखबरी को सभी राज्यों के साथ साझा किया एवं यह सन्देश दिया की केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश पत्र के माध्यम से जिसमे इसकी घोषणा की गई है, योगासन खेल जोकि भारत की सॉफ्ट पावर है, भारत के सांस्कृतिक उत्थान को, सांस्कृतिक गौरव को और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य भी करेगा ! इससे युवाओं मे जहां अनुसाशन पैदा होगा ,सा...









