माँ नर्मदा के घाट सरयू की तर्ज पर होंगे विकसित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन
माँ नर्मदा के घाट सरयू की तर्ज पर होंगे विकसित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन
उजाला लाइव/जबलपुर
उमा शंकर मिश्रा
जबलपुर:
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में जबलपुर के माँ नर्मदा घाटों का विकास सरयू की तर्ज पर किया जाएगा। इसके तहत खारीघाट, दरोगा घाट, ग्वारीघाट, उमा घाट, सिद्धघाट एवं जिलहरी घाट को जोड़कर एकरूपता दी जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान घाटों पर भीड़, यातायात अव्यवस्था और स्वच्छता की समस्याओं को देखते हुए यह विकास कार्य अत्यावश्यक है। घाटों पर स्नान, पूजा और ध्यान की सुविधा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पर्यावरणीय संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रस्तावित योजना के अनुसार खारी घाट पर जलकुंड, चेंजिंग रूम, तीर्थ पुरोहितों के बैठने की व्यवस्था और नाव घाट बनाए जाएंगे।...









