प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में बदली गई 200 साल पुरानी परंपरा
दशहरा स्पेशल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में बदली गई 200 साल पुरानी परंपरा
रिपोर्ट-आलोक मालवीय
तीर्थराज प्रयागराज में दशहरे पर अलग अलग परम्पराएं देखने को मिलती है।ऐसी ही एक परंपरा से आपको रूबरू कराते है।गंगा के किनारे बसे पुराने मुहल्ले दारागंज में दशहरे पर माता काली का प्राकट्य होता है।रौद्र रूप में माता काली भक्तों का कल्याण करती हैं।इस 200 साल पुरानी परंपरा को बदला गया।
दरसल दारागंज में निकलने वाली काली मां की पूजा प्राचीन काल से पुरुष ही करते आये हैं।लेकिन लोक सभा और राज्य सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं को 33%आरक्षण देने के बाद दारागंज रामलीला के पूर्व काली संयोजक ओम प्रकाश चौधरी ने काली पूजा की परंपरा को बदला और अपनी बेटी अनामिका चौधरी से माता काली की विशेष पूजा करवाई और नई परंपरा को जन्म दिया।ओम प्रकाश बताते हैं कि पीढ़ियों से उन...









