समान नागरिक संहिता आवश्यकता और अवसर विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न
समान नागरिक संहिता आवश्यकता और अवसर विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न
विषय प्रवर्तन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य विनम्र सेन सिंह ने किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ मृत्युंजय राव परमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विशिष्ट वक्ता श्री राकेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद ने कहा कि संविधान के भाग 4 में नीति निर्देशक सिद्धांत हैं जिनमें अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि विधायिका उचित समय पर समान नागरिक संहिता का निर्माण करेगी। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को अपनी हिंदू बहनों के बराबर विवाह, उत्तराधिकार आदि के कानून नहीं हैं। ट्राइब्स के कस्टमरी कानून भी अलग-अलग हैं। पिछले लॉ कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी समान कानून का समय नहीं है, पर मैं कहता हूं कि यही समय है।
मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह ने प्रयागराज की विशिष्ट भूमि का अभिनंदन...









