भारतरत्न महामना मदन मोहन मालवीय की 161 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
भारतरत्न महामना मदन मोहन मालवीय की 161 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
रिपोर्ट:पुनीत मालवीय
भारत रत्न महान शिक्षाविद हिंदी के प्रचारक, प्रसारक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 161 वी जयंती पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ महामना की जन्मस्थली प्रयागराज में मनाई गई।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में महामना की मूर्ति और चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर महामना को लोगों ने याद किया ।
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी कॉलेज हिंदू छात्रावास चौराहे पर स्थित महामना की मूर्ति पर इलाहाबाद वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य इलाहाबाद डिग्री कॉलेज डॉक्टर मुक्ति व्यास ने पुष्पांजलि अर्पित की ।
ब्वॉय स्काउट में सेवा की भावना विकसित करने के लिए देशभर में फैली सेवा समिति जिसकी स्थापना महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी उसके मुख्य केंद्र सेवा समिति इंटर कॉल...









