जिम्मेदारियों से हटकर भजन में लगाना चाहिए मन= शांतनु महाराज,सलोरी में श्रीराम कथा का पांचवां दिन
जिम्मेदारियों से हटकर भजन में लगाना चाहिए मन= शांतनु महाराज,सलोरी में श्रीराम कथा का पांचवां दिन
प्रयागराज। सलोरी काटजू बाग कालोनी स्थित दुर्गा पूजा पार्क में भईया जी का दाल भात परिवार और श्री सुमंगलम सेवा न्यास की ओर से सेवा कार्यों के सहयोगार्थ आयोजित हो रही नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने अयोध्या कांड की पावन मांगलिक प्रारंभिक चौपाइयों के गायन के साथ प्रारंभ किया। एक माह के बाद जनकपुर से लौटकर श्रीधाम अयोध्या और अयोध्या की स्थिति एकदम परिवर्तित हो चुकी है। रिद्धि सिद्धि समृद्धि की बाढ़ आ गई। एक माह के बाद राज्यसभा जा बैठी तो महाराज ने भरी सभा में शीशा देखा महाराज श्री ने शीशा देखने के तात्पर्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि सही व्यक्ति का गुरु भी है दुश्मन भी है इसलिए शीशा जरूर देखना चाहिए। स्वयं के देखने से गुरु का काम करता है ...









