सुप्रीम कोर्ट में ज्ञापवापी मस्जिद मामले में सुनवाई के मद्देनजर धर्म गुरुओं के साथ प्रशाशनिक अधिकारियों ने की बैठक
बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दृष्टिगत मण्डलायुक्त एवं एडीजी जोन की अध्यक्षता में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरूओं के साथ बैठक की गई।
सभी से आपसी प्रेम सौहार्द एवं भाई-चारा बनाये रखने में सहयोग करते हुए अफवाहों से बचने को कहा गया।
विभिन्न धर्म गुरुओं ने बैठक में सहभाग करते हुए पूर्ण सहयोग करने का दिया आश्वासन, कहा कोर्ट का फैसला होगा सर्वोपरि।
बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दृष्टिगत मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल एवं एडीजी जोन श्री प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरूओं के साथ आज मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में बैठक की गई तथा सभी से आपसी प्रेम सौहार्द एवं भाई-चारा बनाये रखने में सहयोग करने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई।
इस अवसर...


