प्रेरणा दिवस के अवसर पर 35 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की
प्रेरणा दिवस के अवसर पर 35 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की
. अपने व्यापारी भाइयों के शोषण उत्पीड़न के विरुद्ध अधिकार और व्यापार की रक्षा के लिए पुलिस की गोली से शहीद हुए व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल के बलिदान दिवस पर से प्रेरित होकर महिलाओं ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। सिविल लाइंस सरदार जी रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा, कि 1979 मैं लखनऊ आलमबाग में व्यापारियों के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए, पुलिस के छापे के दौरान, पुलिस की गोली से मारे गए स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी का बलिदान अनंत काल तक व्यर्थ नहीं जाएगा, व्यापारी समाज इसे कभी भूल नहीं सकता । इस दिवस को संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल...









