स्टेटमेंट आफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन तथा ई-वेरीफिकेशन विषयक बैठक का हुआ आयोजन
स्टेटमेंट आफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन तथा ई-वेरीफिकेशन विषयक बैठक का हुआ आयोजन
उजाला शिखर
प्रयागराज आयकर भवन के सभागार में आयकर विभाग के आई०एण्ड सी०आई०अनुभाग के द्वारा वित्तीय लेनदेन के विवरण (स्टेटमेंट आफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन) तथा ई-वेरीफिकेशन के मुद्दे पर एक बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में सब रजिस्ट्रार ऑफिस के अधिकारी गण, शहर के चार पहिया वाहन डीलर या उनके प्रतिनिधि तथा शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आयकर अधिकारी, आई०एण्ड सी०आई० प्रकाश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि सरकार एवं आयकर विभाग की आप से अपेक्षा है कि नकद लेनदेन में पारदर्शिता लाएं तथा नकद लेनदेन को हतोत्साहित करें। दो लाख या उससे उपर का नकद भुगतान न लें, उसे बैंकिंग चैनल के माध्यम से ही लें। यदि कोई व्यक्ति वित्तीय वर्ष में अपने बचत खाता में दस लाख या उससे अधिक ...









