उपमुख्यमंत्री ने भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
उपमुख्यमंत्री ने भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में वाटर प्रूफिंग व अन्य अवशेष कार्यो को 10 दिनों के भीतर पूर्ण कराकर हॉस्पिटल को पूरी क्षमता के अनुरूप क्रियाशील कराने के दिए निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के दिए निर्देश।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय भगवतपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, मेडिसन वितरण काउंटर, स्टोर रूम, चिकित्सक कक्षों, मरीज वार्डों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संचारी रोगों, डेंगू, वायरल बुखार के दृष्टिगत हॉस्पिट...









