प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “गरीब कल्याण सम्मेलन” के तहत जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता
.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “गरीब कल्याण सम्मेलन” के तहत जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता
उत्तर मध्य रेलवे के 56 स्टेशनों पर किया जाएगा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में भारत सरकार के नौ मंत्रालयों और विभागों की लगभग सोलह जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ वार्ता करेंगे। "गरीब कल्याण सम्मेलन" नाम का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 31 मई, 2022 को शिमला मंम आयोजित किया जाएगा, जहाँ प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के लाभार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। साथ ही राज्य की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और केवीके केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्...







