Friday, April 17Ujala LIve News
Shadow

पर्यटन

संस्कारधानी जगमग! दीपावली से पहले जबलपुर का विहंगम और मनमोहक नज़ारा

संस्कारधानी जगमग! दीपावली से पहले जबलपुर का विहंगम और मनमोहक नज़ारा

पर्यटन
संस्कारधानी जगमग! दीपावली से पहले जबलपुर का विहंगम और मनमोहक नज़ारा ​दीपावली की धूम: जबलपुर रोशनी में सराबोर ​पाँच दिवसीय महापर्व दीपावली, इस वर्ष 20 अक्टूबर को पूरे देश में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व मिट्टी के दीयों की कोमल रोशनी, आकर्षक सज्जा और आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। ​ ​दीपावली, जिसका अर्थ है 'दीपों की पंक्ति', मुख्य रूप से भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में घी के दीये जलाए थे। इसके अतिरिक्त, यह पर्व धन की देवी माँ लक्ष्मी और बुद्धि के देवता श्री गणेश की पूजा से भी जुड़ा है, जो जीवन में समृद्धि और ज्ञान के आगमन का प्रतीक है। ​ *जबलपुर का विहंगम दृश्य* ​दीपावली के उल्लास से पहले ही, संस्कारधानी जबलपुर रोशनी से नहा उठा है। शहर के हृदय स्थल, बड़ा फ़ुहारा...
सांस्कृतिक त्रिदिवसीय रामलीला महोत्सव 2025 का संपन्न

सांस्कृतिक त्रिदिवसीय रामलीला महोत्सव 2025 का संपन्न

पर्यटन
सांस्कृतिक त्रिदिवसीय रामलीला महोत्सव 2025 का संपन्न   उजाला शिखर आदर्श लोककला समिति, गोहरी, प्रयागराज द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय रामलीला महोत्सव सम्पन्न हुआ। अंतिम सांस्कृतिक संस्था इण्डियन फोक एण्ड माडर्न आर्ट अकादमी, प्रयागराज की प्रस्तुति “सीता हरण” प्रसंग का मंचन रंगकर्मी रमेश कश्यप द्वारा किया गया। कल द्वितीय दिवस पर आदर्श रामलीला समिति, द्वारा “कैकेयी वरदान” की प्रस्तुति की गयी थी। चतुर्थ रामलीला महोत्सव 2025 की परिकल्पना व निर्देशन युवा रंगकर्मी कुंवर तेजभानु सिंह “प्रिंस” ने किया। जबकि सह निर्देशन कुंवर करन सिंह व देवेन्द्र सिंह का था। रामलीला महोत्सव का मुख्य आकर्षण मानस की चैपाइयों पर आधारित पारंपरिक रामलीला की राधेश्यामी शैली पर आधारित प्रस्तुतियां रही। जिसमें अभिनेता अपने संवादों को स्वर-लयबद्ध करके गाते हैं। पारम्परिक राधेश्यामी धुन हमारे दशहरा मेलों की जान...
देश के प्रत्येक हिस्से में संघ के स्वयंसेवक समाज निर्माण एवं भारत भक्ति में निभा रहे सक्रिय भूमिका= अनिल जी

देश के प्रत्येक हिस्से में संघ के स्वयंसेवक समाज निर्माण एवं भारत भक्ति में निभा रहे सक्रिय भूमिका= अनिल जी

पर्यटन
देश के प्रत्येक हिस्से में संघ के स्वयंसेवक समाज निर्माण एवं भारत भक्ति में निभा रहे सक्रिय भूमिका= अनिल जी   श्रीराम नगर की यूनाइटेड बस्ती की हनुमान शाखा का विजयादशमी उत्सव आयोजित क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा, आज नागालैंड जैसे राज्य में निकल रही तिरंगा यात्रा और भारत माता की जय का हो रहा जयघोष प्रयागराज। भारत के कोने कोने में संघ के स्वयंसेवकों का कार्य दिखाई दे रहा है। यह संघ के सौ वर्षों की तपस्या का ही परिणाम है। बड़े सौभाग्य की बात है कि पूर्वजों ने उत्सव और परंपराओं की जो धरोहर सौंपी है, उसी वजह से आज हजारों वर्षों की चुनौतियों के बावजूद भारत की संस्कृति और पहचान जीवंत है। यह बातें गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने श्रीराम नगर की यूनाइटेड बस्ती की हनुमान शाखा (ग्राम बजहा) में आयोजित विजयादशमी उत्सव में स्वयंसे...
माघ मेला के साथ प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग

माघ मेला के साथ प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग

पर्यटन
माघ मेला के साथ प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग उजाला शिखर प्रयागराज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रयागराज के प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रयागराज मंडल की आयुक्त सौम्या अग्रवाल से भेंट कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का उद्देश्य प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देना और माघ मेले के अवसर पर संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को केवल स्नान तक सीमित न रखकर उन्हें शहर के अन्य धार्मिक, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों की ओर भी आकर्षित करना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज विश्व स्तर पर धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान रखता है। माघ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, किंतु अधिकांश स्नान कर तुरंत लौट जाते हैं। यदि उन्हें ठहरने और भ्रमण के लिए प्रेरित करने वाली योजनाएँ और प्रचार अभियान चलाए जाएँ तो प्रयागराज में पर्यटन और व्यापार दोनों को नई गति मिल सकती है। ...
रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन — नारीशक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम

रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन — नारीशक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम

पर्यटन
  रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन — नारीशक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम   जबलपुर। रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब द्वारा आज एक भव्य और सांस्कृतिक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति और नारीशक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। यह आयोजन राजपूताना परंपराओं की गरिमा और गौरव को पुनः जीवंत करने वाला रहा। महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया। मंच पर तलवारों के साथ शौर्य और संस्कृति की प्रतीकात्मक झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत घूमर नृत्य और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।  विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन: परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित रा...
शरद पूर्णिमा आस्था और विज्ञान की अनूठी त्रिवेणी= कृष्ण मनोहर

शरद पूर्णिमा आस्था और विज्ञान की अनूठी त्रिवेणी= कृष्ण मनोहर

पर्यटन
शरद पूर्णिमा आस्था और विज्ञान की अनूठी त्रिवेणी= कृष्ण मनोहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शरद पूर्णिमा उत्सव और वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाया गया। प्रयागराज विभाग में नगर सह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी प्रकार रज्जू भैय्या नगर, प्रयाग दक्षिण की ओर से साठ फीट रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में शरद पूर्णिमा उत्सव और वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में एकल गीत प्रवीण पांडेय, अमृत वचन नक्षत्र द्वारा कराया गया। बौद्धिक भाग प्रचार प्रमुख कृष्ण मनोहर का रहा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने चंद्रमा की रोशनी में रखे खीर का भोग लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। प्रयाग दक्षिण भाग के भाग प्रचार प्रमुख और अपर शासकीय अधिवक्ता कृष्ण मनोहर ने कहा कि शरद पूर्णिमा का संबंध सिर्फ आस्था आध्यात्म से ही नहीं है, बल्क...
लाबी प्रयागराज में संरक्षा पाठशाला आयोजित

लाबी प्रयागराज में संरक्षा पाठशाला आयोजित

पर्यटन
लाबी प्रयागराज में संरक्षा पाठशाला आयोजित प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे संरक्षित संचालन हेतु प्रतिबद्ध हैं इस कड़ी में लाबी प्रयागराज में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संरक्षा पाठशाला का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी उ.म.रे. प्रयागराज रहे संगोष्ठी में सहायक मण्डल बिजली इंजीनियर परि. के साथ 60 मुख्य लोको निरीक्षकों ने भाग लिया संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी उ.म.रे. प्रयागराज जे.सी.एस. बोरा ने मुख्य लोको निरीक्षकों से संवाद करते हुए संरक्षित संचालन एवं दुर्घटना मुक्त संचालन हेतु मुख्य लोको निरीक्षकों से लाइन पर आने वाली समस्याओं के बारे में वृहद् चर्चा की तथा उन सभी समस्याओं का हल निकाल कर रनिंग कर्मियों की मदद को प्रोत्साहित किया, मुख्य अतिथि ने पीपीटी के माध्यम से मुख्य लोको निरीक्षकों को रनिंग कर्मियो...
मूलवंशज डॉ०बी०के०कश्यप “निषाद”ने सपरिवार किये अयोध्या में श्री राम के दर्शन

मूलवंशज डॉ०बी०के०कश्यप “निषाद”ने सपरिवार किये अयोध्या में श्री राम के दर्शन

पर्यटन
मूलवंशज डॉ०बी०के०कश्यप “निषाद”ने सपरिवार किये अयोध्या में श्री राम के दर्शन श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर प्रांगण में “निषादराज गुह्य" की प्रतिमा स्थापित प्रयागराज अयोध्या धाम,“शारदीय नवरात्रि” के अवसर पर मैत्रेय भाव को प्रगाढ़ता प्रदान करतीं श्रीराम बालसखा “निषादराज गुह्य" की प्रतिमा अयोध्या धाम में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर प्रांगण स्थापित कर मन्दिर प्रशासन ने निषाद समुदाय को सम्मान प्रदान करने का महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य किया जिस हेतु निषादराज गुह्य के वंशज डॉ०बी०के०कश्यप “निषाद” ने सजल नेत्रों से प्रभु श्रीराम का आभार व्यक्त किया और मन्दिर प्रशासन को धन्यवाद दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं दूरदर्शी विचारों के मर्मज्ञ श्रद्धेय श्री चंपत राय एवम् तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टियों के सर्वसम्मति से श्रीराम जन्मभूमि प्रांगण में श्रृंग्वेरपुर नरेश एवम् प्रभ...
नवरात्र में गूंज रहा है साधना वर्मा का देवी गीत “मां की महिमा”,भक्ति रस से सराबोर यह गीत देशभर में मचा रहा धूम

नवरात्र में गूंज रहा है साधना वर्मा का देवी गीत “मां की महिमा”,भक्ति रस से सराबोर यह गीत देशभर में मचा रहा धूम

पर्यटन
नवरात्र में गूंज रहा है साधना वर्मा का देवी गीत "मां की महिमा",भक्ति रस से सराबोर यह गीत देशभर में मचा रहा धूम रिपोर्ट शिव जी मालवीय प्रयागराज। नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तिभाव से ओत-प्रोत देवी गीत "मां की महिमा" इन दिनों देशभर के श्रद्धालुओं की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस भक्ति गीत को मधुर आवाज़ दी है प्रसिद्ध गायिका साधना वर्मा ने। गीत को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे श्रोता खूब पसंद कर रहे हैं। साधना वर्मा की सुरीली आवाज़ और भक्ति रस से भरे बोलों ने गीत को इतना लोकप्रिय बना दिया है कि यह महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई पूजा पंडालों, गरबा और डांडिया आयोजनों में विशेष रूप से गूंज रहा है। विशेष रूप से मुंबई, भिवंडी, ठाणे और पुणे जैसे नगरों में यह गीत नवरात्र महोत्सव की जान बन गया है। "मां की महिमा" न केवल संगीत प्रेमियों को भावविभोर ...
पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पर्यटन
पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन प्रयागराज हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0प्र0, प्रयागराज के तत्वावधान देश के कुशल राजनेता, लब्ध प्रतिष्ठित कवि, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा एवं अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में एकेडेमी के सचिव डाॅ. अजीत कंमार सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शाॅल देकर किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए डाॅ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि ‘श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनि...