उद्यान मंत्री ने नवीन उपमंडी स्थल का उद्घाटन किया व विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
उद्यान मंत्री ने नवीन उपमंडी स्थल का उद्घाटन किया व विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
रायबरेली/लखनऊ
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद रायबरेली के किसानों की सेवा के क्रम में दो बड़ी मंडिया ऊंचाहार और सतांव एवं जिला पंचायत द्वारा लगभग 50 करोड़ की लागत से 150 परियोजनाओं जो कि निर्मित/निर्माणाधीन सड़कों के लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।
उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऊंचाहार और सतांव मंडी के बन जाने से जो किसान 40 से 50 किलोमीटर तक अपनी उपज को विक्रय करने के लिए ले जाते थे उन्हें अब 2 से 3 किलोमीटर में ही क्रय विक्रय स्थल उपलब्ध हो गया।
उन्होंने कहा कि हरचंदपुर विधानसभा की 100 से अधिक सड़कों के लोकार्पण एवं शिलान्यास से देवतुल्य जनता की समस्याओं का उन गांव में समाधान हुआ ह...









