कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए संचालित
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए संचालित
कौशल विकास मंत्री ने युवाओं को अपने कौशल और सामर्थ्य को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का किया आग्रह,कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में युवा कौशल जागरूकता रैली, कौशल शपथ ग्रहण, कौशल प्रदर्शनी व मोबिलाइजेशन कैंप जैसी गतिविधियां का हुआ आयोजन,प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी युवाओं को 'विश्व युवा कौशल दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल और सामर्थ्य को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के आग्रह करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
कौशल विकास मंत्री के निर्देशन में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रशिक्षण केंद...









