हिंदी साहित्य अकादमी सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदी साहित्य अकादमी सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन
इस समारोह में वरिष्ठ शिक्षकों,कवियों,साहित्यकारों, समाज सेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया,कार्यकम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार,साहित्यकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मधुकर द्विवेदी रहे
प्रयागराज ( शंकरगढ ) अवध साहित्य अकादमी सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन शंकरगढ नगर के सागर गेस्ट हाउस में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश का संगम नज़र आया। यूपी और एमपी के समाजसेवियो,साहित्यकारों,कवियों और पत्रकारों का संगम नज़र आया।
इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रदीप सिंह तालापार एवं यूपी एमपी बार्डर के युवाओं बडा योगदान रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा समाजसेवी,साहित्यकार,कवि एवं पत्रकारों को एक जुट होकर समाज मे एक अलग पहचान दिलाना है। इस कार्यक्रम में कई प्रदेशो...









