पूर्व मेयर स्व.श्यामाचरण गुप्ता चौराहे का हुआ नामकरण एवं लोकार्पण
पूर्व मेयर स्व.श्यामाचरण गुप्ता चौराहे का हुआ नामकरण एवं लोकार्पण
प्रयागराज नगर निगम के पूर्व महापौर व पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता के नाम पर श्याम ग्रुप कार्यालय के पास स्थित चौराहा का नामकरण व लोकार्पण एक भव्य कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर उमेशचन्द्र गणेश केशरवानी के कर कमलों द्वारा किया गया.
उद्घाटन करते हुए महापौर गणेश केशरवानी ने कहा कि स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता का सपना प्रयागराज के गौरव के आधार पर प्राचीन संस्कृति से जोड़ते हुए आधुनिक बनाना था और आज नगर निगम द्वारा प्रयागराज को गौरवशाली बनाने का काम हो रहा है, यह सब उनकी प्रेरणा से ही हो रहा है,
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण और शाल भेंट करके श्यामाचरण गुप्ता की धर्मपत्नी जमुनोत्री गुप्ता व श्याम ग्रुप के विदुप अग्रहरि ने किया,
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने बताया कि लोकार्पण समा...









