न्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति
न्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति
न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर बार एसोसिएशन ने दी विदाई
प्रयागराज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम कार्यदिवस पर आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को विदाई दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुझे अत्यंत सुखद अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन...








